पाकिस्तान अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर लगातार आलोचना का सामना कर रहा है। मानवाधिकार संस्था एमनेस्ट्री इंटरनेशनल ने खैबरपख्तूनख्वा सूबे की राजधानी पेशावर से पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट-पीटीएम के कार्यकर्ता फरीदुल्लाह अफरीदी को कथित रूप से जबरन अगवा किये जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एमनेस्ट्री इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अफरीदी को 18 मई की शाम अगवा किया गया। उनके परिवार की बार-बार अपील के बावजूद स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही छानबीन शुरू की गई। हाल के वर्षों में पीटीएम के कई कार्यकर्ता समान परिस्थितियों में लापता हुए हैं। मानवाधिकार संस्था ने पाकिस्तानी अधिकारियों से अफरीदी के कथित अपहरण मामले में तुरंत छानबीन शुरू करने का आग्रह किया।
News On AIR | मई 29, 2026 9:45 अपराह्न
मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पीटीएम कार्यकर्ता फरीदुल्लाह अफरीदी के कथित अपहरण पर चिंता व्यक्त की