केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल अहमदाबाद में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अहमदाबाद वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक के लिए भी आधिकारिक बोली पेश कर चुका है।