गृह मंत्री अमित शाह ने सामाजिक न्याय के अग्रदूत और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव रखते हुए ऐसा संविधान दिया जो हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश की अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 का कड़ा विरोध किया था।
श्री शाह ने कहा कि बाबासाहेब ने समाज को शिक्षित और संगठित रहने का मंत्र दिया और अपने जीवन के माध्यम से सभी को सिखाया कि जब राष्ट्र सेवा और जन कल्याण का संकल्प हो तो हर बाधा छोटी हो जाती है।