गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भूपेन हजारिका के संगीत ने असमिया संस्कृति को उसकी संपूर्ण विविधता के साथ विश्व मंच पर पहुंचाया। उनके गीतों में वह भावना झलकती है जिसने सदियों से समाज को एकजुट रखा है।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रसिद्ध गायक और असम विधानसभा के पूर्व सांसद, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि डॉ. हजारिका, एक महान सांस्कृतिक व्यक्तित्व और दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने संगीत और गहन मानवतावाद के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ. हजारिका की कालजयी रचनाएँ करुणा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के आदर्शों को प्रतिबिंबित करती हैं, जो देश भर में पीढ़ियों के दिलों को छूती हैं।