केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना के माध्यम से पेपर लीक मामलों में सुनवाई में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह निर्णय उन लोगों के खिलाफ है जो पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मील का पत्थर साबित होगा।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 3:25 अपराह्न | Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह ने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन के प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का स्वागत किया