गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में उत्पन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से टेलीफोन पर बातचीत की।
गृह मंत्री ने राज्य सरकार को स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। श्री शाह ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ को तैनात किया जा रहा है।