मई 28, 2026 10:38 पूर्वाह्न

printer

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के निडर योद्धा वीर सावरकर ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के जीवन और लेखन से हम राष्ट्र और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का सही अर्थ समझ सकते हैं।

श्री शाह ने कहा कि वीर सावरकर का यह कथन, हे मातृभूमि! तुम्हारे बिना जीवन मृत्यु के समान है, राष्ट्र के प्रति उनके असीम प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों का कड़ा विरोध और देशवासियों को एकजुट किया। गृह मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन अगली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।