जून 26, 2026 1:23 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रख्यात साहित्यकार और अग्रदूत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि अपनी अमर रचना आनंदमठ के माध्यम से बंकिम चंद्र ने मातृभूमि के प्रति आत्मसमर्पण, त्याग और राष्ट्र चेतना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम की रचना करके बंकिम चंद्र ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति, प्रेरणा और एक आदर्शवादी आधार प्रदान किया।