सितम्बर 29, 2026 9:38 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की 4 बड़ी सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें लंबे समय से अटकी बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना भी शामिल है। सोशल मीडिया में श्री शाह ने बताया कि बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, जिसे आज दिल्ली के निवासियों को समर्पित किया गया।

यह पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। श्री शाह ने कहा कि इस सुविधा से आवागमन आसान होगा, यातायात जाम से राहत मिलेगी और यात्रा समय की बचत होगी। इसके अलावा, मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास की आधारशिला भी रखी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला