नवम्बर 9, 2026 3:02 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके जीवन की शुरुआत रामापीर पहाड़ी से हुई थी।

    श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार गुजरात में विकास के व्यापक कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। आने वाले दिनों में इस लोकसभा क्षेत्र को हरित और विकसित बनाने का लक्ष्य है।

    श्री शाह ने कहा कि गुजरात को 31 दिसंबर 2028 से पहले पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला