अप्रैल 24, 2026 12:45 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि पंचायत व्यवस्था भारत की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक है और लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, शासन-प्रशासन, सामाजिक न्याय, आपदा प्रबंधन से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पंचायतें और भी अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।