सितम्बर 30, 2026 12:20 अपराह्न | Asian Games

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला तीरंदाजी टीम को दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने एशियाई खेल-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि टीम के शानदार प्रदर्शन से दुनिया ने दबाव के बीच लक्ष्य पर भारत के दृढ़ फोकस और जीत के संकल्प को देखा है। उन्होंने टीम को आगे भी ऐसी ही सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेल में कंपाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।