मार्च 7, 2026 3:48 अपराह्न

printer

जन औषधि दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने लाभार्थियों को दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने आज जन औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के लाभार्थियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इस पहल से देशभर के गरीबों को दवाओं के वित्तीय बोझ से मुक्ति मिली है और जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैली है। उन्होंने बताया कि देश भर में लगभग 18 हजार जन औषधि केंद्र गरीबों और जरूरतमंदों को सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि इस योजना के माध्यम से देशवासियों ने अब तक 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।