केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानंबम को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर एक संदेश में श्री शाह ने कहा कि ऋषिकांता सिंह चानंबम ने अपनी इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।