गृह मंत्री अमित शाह ने आज घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, एनडीए के सहयोगी दल और कई स्वयंसेवी संगठन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे।
मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और इस वर्ष अक्टूबर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
श्री शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में किए गए विभिन्न बुनियादी ढांचा, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों का भी उल्लेख किया।