जून 22, 2026 4:26 अपराह्न

printer

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ के नीलामी पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

सहकारिता मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ-नैफेड के नीलामी पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। पोर्टल का शुभारंभ नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और सुगम संचालन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पोर्टल नीलामी संबंधी गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और किसानों, सदस्य संस्थानों और हितधारकों के हित में बेहतर डिजिटल मंच प्रदान करेगा।

सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्री शाह नैफेड की कई महत्वपूर्ण डिजिटल और किसान-केंद्रित पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें किसानों के बच्चों के लिए नैफेड कल्याण छात्रवृत्ति, दालों और तिलहनों के भंडार प्रबंधन के लिए दृष्टि पोर्टल और उद्यम संसाधन नियोजन को मजबूत करने के लिए उद्यम संसाधन नियोजन पोर्टल शामिल हैं।

बाद में श्री शाह नैफेड के निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला