अगस्त 8, 2026 2:15 अपराह्न

printer

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एन.यू.सी.एफ.डी.सी. के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के फोर्ट इलाके में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम-एन.यू.सी.एफ.डी.सी. के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कई संबंधित सेवाओं का भी शुभारंभ किया। श्री शाह ने ‘परिचालन जोखिम प्रबंधन और लचीलापन’ पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्‍होंने छह सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर एन.यू.सी.एफ.डी.सी. और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, तकनीकी क्षमताओं और संस्थागत क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री शाह बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बी.एस.ई. इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भाग लेंगे। वे शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक सुरक्षा संचालन केंद्र  का भी उद्घाटन करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला