नीदरलैंडस में, पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल-डी में, आज भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के लिए अगले दौर में जगह बनाने के लिहाज से यह मुकाबला अहम है।
भारत ने अब तक दो मैचों से तीन अंक हासिल किए हैं और उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए आज का मैच कम से कम ड्रॉ खेलना होगा।
भारत ने अब तक वेल्स पर जीत दर्ज की है जबकि उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के दो मैचों से सिर्फ़ एक अंक हैं।
उधर इंग्लैंड पूल-डी में अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है।