जून 24, 2026 5:23 अपराह्न | HM Amit Shah

printer

गृह मंत्री अमित शाह नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया कि स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो- एनसीबी द्वारा आयोजित इस बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और मादक पदार्थों से संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने के प्रयासों की समीक्षा करने के लिए एक साथ आएंगे।
इस अवसर पर श्री शाह मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए वर्ष 2026-2029 के लिए दृष्टि पत्र जारी करेंगे। इन पत्रों को हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह पत्र मांग में कमी, आपूर्ति में कमी और पुनर्वास पर केंद्रित समन्वित उपायों के माध्यम से मादक पदार्थों के खतरे से निपटने में सहायता प्रदान करेगा। यह सिंथेटिक ड्रग्स और डार्कनेट-सक्षम तस्करी जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेगा, साथ ही जागरूकता, उपचार और पुनर्वास सेवाओं को बढ़ावा देगा।
श्री शाह एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट-2025 जारी करेंगे और जम्मू तथा गुवाहाटी में नवनिर्मित एनसीबी क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। वह ऑनलाइन ड्रग डिस्पोजल पखवाड़े अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला