सितम्बर 14, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

देश आज मना रहा है हिंदी दिवस, गृह मंत्री अमित शाह नवी मुंबई में हिंदी दिवस 2026 और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में होंगे शामिल

आज देशभर में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था। आज हिन्दी दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 52 करोड़ से ज़्यादा लोगों की पहली भाषा है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नवी मुंबई में हिन्दी दिवस 2026 कार्यक्रम और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में विद्वान, साहित्यकार, शिक्षाविद, सांसद, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां इस बात पर चर्चा करेंगे कि हिन्दी को राजभाषा, जन-भाषा और संपर्क भाषा के तौर पर विकसित करने के साथ-साथ दूसरी भारतीय भाषाओं के साथ इसका तालमेल और कैसे बढ़ाया जाए।
 
श्री शाह, उद्घाटन सत्र के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025-26 के राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।