जून 2, 2026 1:54 अपराह्न

printer

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- केंद्र सरकार ने हिमाचल में रेलवे विस्तार के लिए 2911 करोड़ रुपये आवंटित किए

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के लिए वर्ष 2026-27 में 2911 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। कांगड़ा रेलवे स्‍टेशन पर घाटी की रेल सेवा के नवीनीकरण की चर्चा करते हुए श्री ठाकुर ने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि यह आवंटन पिछली यूपीए सरकार के दौरान आवंटित 104 करोड़ रुपये के अनुदान से लगभग 27 गुना अधिक है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने पिछले 12 वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व रेलवे विकास कार्य किया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि भानुपाली-बिलासपुर रेल लाइन पर काम प्रगति पर है और इस पर पहले ही 6798 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मॉनसून के दौरान क्षतिग्रस्त पटरियों और ढह गए पुल की मरम्मत के बाद दो साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर सेवा फिर से शुरू हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला