जुलाई 13, 2026 8:36 पूर्वाह्न

printer

बिहार में आज से हेलीकॉप्टर और हवाई पर्यटन सेवाएं शुरू होगी

बिहार में आज से हेलीकॉप्टर और हवाई पर्यटन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से इस योजना का उद्घाटन करेंगे। इस योजना के पहले चरण में पश्चिम चंपारण जिले का वाल्मीकिनगर, कैमूर जिले का मां मुंडेश्वरी और नालंदा जिले का राजगीर शामिल हैं।