मणिपुर में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। यह भूस्खलन तमेंगलॉन्ग जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर यातायात फिर से शुरू करने के लिए एक अस्थायी रास्ता बनाया जाएगा, इसमें करीब तीन दिन लग सकते हैं। मणिपुर के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह सडक राज्य को असम और दूसरे राज्यों से जोड़ती है।