जुलाई 23, 2026 8:28 अपराह्न | Rain

printer

गुजरात में तेज बारिश का कहर जारी; प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर स्थिति की समीक्षा की

गुजरात में तेज बारिश का कहर जारी है राज्य के कई हिस्सों में विशेषकर दक्षिण गुजरात क्षेत्र में जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कस्बे और गांव जलमग्न हो गए हैं तथा रेल और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ है। वलसाड, सूरत और नवसारी सहित बारिश से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान पूरी तेजी से चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में दक्षिण गुजरात की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिला कलेक्टरों को बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में बचाव तथा निकासी प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर राज्य में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा और बचाव कार्यों के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की, जिन्होंने राज्य को हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया।