आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में कल मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान हैं।
विभाग ने मछुआरों को आज से अगले सोमवार तक अंडमान सागर और अगले तीन दिनों तक पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।