मौसम विभाग ने आज हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, दिल्ली, कच्छ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पुद्दुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
अगले दो से तीन दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, झारखंड, उडीसा तथा राजस्थान में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बृहस्पतिवार तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को कल तक अरब सागर में और शनिवार तक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिम-मध्य अरब सागर से सटे कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी है। शनिवार तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।