अक्टूबर 7, 2026 9:40 अपराह्न

printer

केरलम, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कल तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्‍थानों पर तेज बारिश का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में अगले दो-तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

कल आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी आंधी-तूफान के साथ तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। विभाग ने कहा है कि कल असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला