दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कल तक गरज-चमक बनी रह सकती है।हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आज बिजली चमकने के साथ तेज़ हवा चलने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, काराईक्काल, आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में भी आज इसी तरह का मौसम बनी रह सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश में दो दिन तेज़ हवा चल सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अगले 24 घंटे परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इससे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के कई इलाकों से मानसून की वापसी हो सकती है।