सितम्बर 15, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली, हरियाणा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। केरलम, माहे, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍कल में भी दिन भर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

अगले दो से तीन दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।