सितम्बर 14, 2026 9:21 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तेज बारिश का अनुमान

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तेज बारिश का अनुमान  है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, माहे, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईक्‍काल में भी कल इसी तरह के मौसम की संभावना है।

अगले दो से तीन दिनों तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल ऐसा ही मौसम रह सकता है।