मई 26, 2026 9:22 अपराह्न | heat wave

printer

राजस्थान के कई हिस्सों में लू से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में लू से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इन क्षेत्रों के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। राजस्थान में श्री गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी और बीकानेर में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई अन्य स्थानों पर भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण दिन के समय सड़कें और बाजार अपेक्षाकृत सुनसान रहे। रात में भी तापमान असामान्य से अधिक रहा और छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जयपुर मौसम कार्यालय ने कल भी लू और भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।