अप्रैल 18, 2026 9:21 अपराह्न | heat wave

printer

छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में कल कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में कल कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। अगले छह दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला