स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा को लेकर समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट को भ्रामक और पूरी तरह निराधार करार दिया है। मंत्रालय के अनुसार इस रिपोर्ट में बिना किसी आधिकारिक रिकॉर्ड या सत्यापित दस्तावेजों के सनसनीखेज दावे किए गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि ऐसे दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है और ये जिम्मेदार पत्रकारिता या स्थापित पत्रकारिता नैतिकता की कसौटी पर खरे नहीं उतरते। मंत्रालय ने जनता को सावधानी बरतने और ऐसी भ्रामक रिपोर्टों पर भरोसा करने या उन्हें प्रसारित करने से बचने की सलाह दी है।