अक्टूबर 1, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बीमारियों की रोकथाम पर भी ध्यान: स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा है कि भारत में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कांग्रेस में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 6 करोड़ से अधिक लाभार्थी शामिल हैं। इसमें, प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 13 करोड़ से अधिक लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिला है। जिन पर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यय हुआ है।

श्री नड्डा ने बताया कि भारत में वर्ष 1990 से 2023 के बीच मातृ मृत्यु दर में 86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्‍होंने कहा कि गैर-संचारी रोगों की जांच, निवारक स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। श्री नड्डा ने कहा कि विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कांग्रेस जैसे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच ज्ञान साझा करने, विभिन्न स्वास्थ्य प्रणालियों से सीखने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के महत्‍वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला