सितम्बर 3, 2026 9:37 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली के अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में एडवांस ब्लाडर डायगनॉस्टिक्स सेंटर सहित कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया।

श्री नड्डा ने हार्ट कमांड सेंटर और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का भी दौरा किया तथा सेवाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री नड्डा ने परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और निर्माणाधीन परियोजनाओं के आवधिक निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने परियोजनाओं का समय पर क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक और प्राप्त करने योग्य समयसीमा निर्धारित करने के महत्व पर बल दिया। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में उन्होंने परियोजनाओं का समय पर क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक और प्राप्त करने योग्य समयसीमा निर्धारित करने के महत्व पर बल दिया।

पीईटी-सीटी और स्पेक्टेक्ट-सीटी सुविधाएं कैंसर देखभाल, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गुर्दे की बीमारियों और एंडोक्रिनोलॉजी सहित कई विशिष्ट क्षेत्रों में अस्पताल की निदान क्षमताओं को बढ़ाएंगी। ये सुविधाएं स्नातकोत्तर शिक्षा और प्रशिक्षण में भी सहयोग करेंगी, साथ ही समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों तक विशेषीकृत निदान और उपचारात्मक सेवाओं की पहुंच को बढ़ाएंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला