जून 24, 2026 1:28 अपराह्न

printer

भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने इस्पात उद्योग से डिजिटलीकरण अपनाने का आह्वान किया

भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने इस्पात उद्योग से भविष्य के विकास के लिए  डिजिटलीकरण अपनाने को कहा है। आज नई दिल्ली में इस्पात क्षेत्र में डिजिटलीकरण पर आयोजित चिंतन शिविर में उन्‍होंने यह बात कही। इस्पात क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन का उल्‍लेख करते हुए श्री कुमार स्‍वामी ने कहा कि देश वर्ष 2018 से विश्व के दूसरे सबसे बड़े इस्पात उत्पादक के रूप में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। उन्‍होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 से कच्चे इस्पात उत्पादन में लगभग 8 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि हुई है, जबकि घरेलू मांग में वृद्धि से तैयार इस्पात की खपत में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 
श्री कुमारस्वामी ने कहा कि उत्पादकता, रखरखाव और सुरक्षा बढ़ाने तथा ऊर्जा अनुकूलन और लागत कम करने के लिए ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डिजिटल ट्विन, रोबोटिक्स और उन्नत विश्लेषण जैसी प्रौद्योगिकियां आवश्यक हैं।