हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड-एचसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने टैक्स-पूर्व मुनाफ़े में 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए इसे 1,200 करोड़ रुपये से भी अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा दिया है। खान मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 630 करोड़ रुपये से ज़्यादा था। मंत्रालय ने बताया कि एच सी एल ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने परिचालन से होने वाले राजस्व का अब तक का सबसे ऊँचा स्तर भी हासिल किया है। यह 3,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में साल-दर-साल 49 % की बढ़ोतरी हुई है।
News On AIR | मई 15, 2026 10:35 अपराह्न
एचसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने टैक्स-पूर्व मुनाफ़े में 95% की बढ़ोतरी दर्ज की