अगस्त 26, 2026 7:29 अपराह्न

printer

हरियाणा: स्कूलों में बाल यौन शोषण मामलों पर जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों तथा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत होने वाली कार्रवाई को लेकर जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत कल कैथल जिले से की जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों, स्कूल प्राचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी तथा स्कूलों में गठित पॉस्को समितियों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला