नवम्बर 5, 2026 2:29 अपराह्न

printer

हरियाणा: गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का नेतृत्व किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का नेतृत्व किया। पदयात्रा से पहले उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि लोकतंत्र में संसद चर्चा का सबसे बड़ा मंच है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी न तो संसद की कार्यवाही चलने देते हैं और न ही संसदीय बहस में शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्री राहुल गांधी को हर जगह जवाबदेह ठहराएगी। इसके लिए सड़क से लेकर संसद और विधानसभा तक आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान उनके खिलाफ प्रभावी जवाब देने का माध्यम बना है।

इस पदयात्रा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और हरियाणा सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला