नवम्बर 10, 2026 2:08 अपराह्न

printer

हरियाणा: अंबाला छावनी में वैज्ञानिक उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

हरियाणा के अंबाला छावनी में आज सुबह वैज्ञानिक उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग रामकृष्ण कॉलोनी स्थित आशा साइंटिफिक वर्क्स में लगी। पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।