अक्टूबर 17, 2026 6:41 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एसआरसीसी के शताब्दी सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह’ के समापन सत्र को संबोधित किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत ने अपनी मज़बूती दिखाई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में हाल के संकटों के दौरान भारत ने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर और घरेलू क्षमता बढ़ाकर ईंधन की आपूर्ति जारी रखी। श्री पुरी ने कल नई दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत की राह: शताब्दी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने करियर के महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहा युवा वर्ग भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यात्रा का जिक्र करते हुए श्री पुरी ने युवाओं से भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से ऐसे भारतीय संस्थानों और उद्यमों के निर्माण की अपील की, जिनकी पहचान विश्वसनीयता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय भरोसे से हो।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला