चीन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के एच. एस. प्रणॉय का अभियान पहले दौर में ही समाप्त हो गया। चांगझोउ में आज खेले गए मुकाबले में एच. एस. प्रणॉय को मलेशिया के लियोन जून हाओ ने 21-10, 21-14 से हराया। पुरुष सिंगल्स में भारत की ओर से अब लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी चुनौती पेश करेंगे। महिला सिंगल्स में भारत की खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का मुकाबला कल पहले दौर में उन्नति हुड्डा से होगा। देविका सिहाग भी महिला सिंग्लस में खेलेंगी। पुरुष डबल्स एम.आर. अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन भारत के एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वहीं, ओलंपियन तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला, रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला युगल में भारत की कोई भी खिलाड़ी नहीं है।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 2:22 अपराह्न
चीन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में एच. एस. प्रणॉय का अभियान समाप्त