मई 24, 2026 10:32 पूर्वाह्न

printer

फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में गुरिंदरवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने 10.09 सेकंड के नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ यह उपलब्धि हासिल की। ​​गुरिंदरवीर का पिछला कीर्तिमान 10.17 सेकंड था। इस‍के साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अनिमेष कुजूर ने 10.02 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। प्रणव प्रमोद को 10.29 सेकंड के साथ कांस्य पदक मिला।

पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में विशाल टीके ने 44.28 सेकंड के नए राष्ट्रीय मीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता। विशाल यह दौड़ 45 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। इसके बावजूद विशाल राष्ट्रमंडल खेलों के निर्धारित 44.96 सेकंड के क्वालीफाइंग मार्क से चूक गए। राजेश रमेश ने रजत और जय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।