सितम्बर 14, 2026 4:27 अपराह्न

printer

गुजरात ने कच्छ में 27 हजार हेक्टेयर में मैंग्रोव पौधे लगाकर हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि: पर्यावरण मंत्री

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि गुजरात ने ‘मिष्टी’ योजना के अंतर्गत कच्छ में 27 हजार हेक्टेयर में मैंग्रोव पौधे लगाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पर्यावरण मंत्री ने जाखौ स्थित वैज्ञानिक नर्सरी का भी दौरा किया। श्री यादव ने संवाददाताओं को गुजरात में तटीय जैव विविधता के संरक्षण और लुप्तप्राय वन्यजीवों की रक्षा के लिए किए गए प्रमुख प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण और चीता परियोजना के अंतर्गत, वन विभाग के लिए 33 निगरानी और बचाव वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत ‘सायरा वन कवच’ का भी उद्घाटन किया। इसमें एक हेक्टेयर क्षेत्र में 49 प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पौधे और मधुमक्खी पालन की व्‍यवस्‍था शामिल हैं।