सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष सितंबर में जारी अधिसूचना में अपील दायर करने की अंतिम तिथि इस वर्ष 30 जून निर्धारित की गई थी। विभिन्न हितधारकों ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर करने की भारी संख्या के कारण आई तकनीकी बाधा का हवाला दिया था। जिसके बाद सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई निर्धारित की। सरकार ने करदाताओं को भी सलाह दी है कि वे समय रहते ही अपील दायर कर दें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
News On AIR | जून 30, 2026 1:25 अपराह्न
सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई