जून 1, 2026 1:10 अपराह्न

printer

जीएसटी का सकल संग्रह पिछले महीने 3.2% बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) का सकल संग्रह पिछले महीने 3.2% बढ़कर एक लाख 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। पिछले वर्ष मई में ये एक लाख 88 हजार करोड़ रुपये था। पिछले महीने केंद्रीय जीएसटी का सकल संग्रह, 37 हजार 397 करोड़, राज्य जीएसटी का 45 हजार 143 करोड़ और एकीकृत जीएसटी का 51 हजार 990 करोड़ रुपये रहा।

इस अवधि के दौरान वस्तुओं की कर योग्य आपूर्ति में 26.9% की वृद्धि हुई। सेवा क्षेत्र में इसमें 22.2% की बढ़त दर्ज की गई। जीएसटी रिफंड में 2.6% की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 27 हजार 281 करोड़ रुपये रहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला