जून 30, 2026 2:17 अपराह्न

printer

ग्रीस से भारत में सीमा पार धन हस्तांतरण के लिए यूपीआई सेवा शुरू

यूरोबैंक ने ग्रीस से भारत में सीमा पार धन हस्तांतरण के लिए यूपीआई सेवा शुरू की है। यह पहल बैंक और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के रणनीतिक सहयोग का हिस्सा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूरोबैंक में सेवाओं का उद्घाटन भारत के डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र के वैश्विक विस्तार में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि ग्रीस में यूपीआई के शुरू होने से ग्राहक तुरंत, सुरक्षित और निर्बाध रूप से धन हस्तांतरण कर सकते हैं। इससे लेनदेन लागत पारंपरिक हस्तांतरण लागत के मुकाबले काफी कम हो गई है। श्री गोयल ने कहा कि यूपीआई की बढ़ती वैश्विक स्वीकृति की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण में विश्वास को भी दर्शाती है, जिसके तहत प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित किए जा रहे हैं।
 
श्री गोयल ने ग्रीस में यूरोबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फोकियन करावियास से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की और ग्रीस के व्यवसायों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ग्रीस में विनिर्माण और अवसंरचना विकास में सहयोग के रास्ते भी तलाशे, जिससे विकास और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला