अगस्त 12, 2026 2:26 अपराह्न

printer

ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने दर्ज की पहली जीत

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने अमरीका में आयोजित ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर में जावोखिर सिंदारोव को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। 95 चालों तक चले इस मैच में प्रज्ञानंदा ने शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने रानी के सामने वाले प्यादे से शुरुआती चाल चली और धीरे-धीरे अपनी बढ़त मजबूत की। सिंदारोव ने अपनी चाल चलते हुए मैच ड्रा कराने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा और ड्रॉ की स्थिति को जीत में बदल दिया। इस जीत के साथ, प्रज्ञानंदा के दो मैचों में डेढ़ अंक हो गए हैं।