मई 26, 2026 8:33 अपराह्न | e-challan payment as fake

printer

सरकार ने लंबित ई-चालान भुगतान से जुड़े वायरल संदेश को बताया फर्जी

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहन चालकों को तुरंत अपना लंबित ई-चालान भरना होगा। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि ठग संदिग्ध भुगतान लिंक वाले फर्जी ई-चालान नोटिस भेज रहे हैं। ऐसे अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से उपयोगकर्ताओं के मोबाइल पर एपीके फाइलें स्वतः डाउनलोड हो सकती हैं, जिससे व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा खतरे में पड़ सकता है। जांच इकाई ने लोगों को एसएमएस, सोशल मीडिया, ईमेल या किसी भी अज्ञात स्रोत से साझा की गई एपीके फाइलों को इंस्टॉल न करने की सलाह दी है। तथ्य जांच इकाई ने लोगों से किसी भी संदिग्ध सामग्री की तुरंत रिपोर्ट करने और नागरिकों से केवल आधिकारिक परिवहन पोर्टल के माध्यम से यातायात चालानों का सत्यापन करने का आग्रह किया।