सरकार द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के अनुमानों की प्रकाशन तिथि को संशोधित करते हुए प्रत्येक वर्ष मई के अंतिम कार्य दिवस से बदलकर 7 जून कर दिया है। तिथि में यह संशोधन राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी सलाहकार समिति से परामर्श के बाद किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह संशोधन आंकड़ों की गुणवत्ता को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह संशोधन राष्ट्रीय लेखा संकलन में उपयोग किए जाने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता, व्यापकता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए मंत्रालय के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है।
News On AIR | मई 13, 2026 7:43 पूर्वाह्न
सरकार ने जीडीपी आंकड़े जारी करने की तारीख बदलकर 7 जून की